{"_id":"5eb598938ebc3e90212089ec","slug":"crime-auraiya-news-knp5591672181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैकरों की जांच के लिए साइबर सेल सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक आईडी हैकरों की जांच के लिए साइबर सेल सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कृषि राज्यमंत्री एवं दिबियापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत के अलावा व्यापारी, ज्योतिषाचार्य व एक अधिकारी की फेसबुक आईडी हैककर परिचितों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल हैकरों का पता लगाने में जुट गया है।
हैकरों द्वारा इसी सप्ताह में कृषि राज्यमंत्री एवं दिबियापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत, औरैया में पूर्व में तैनात रहे उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार, बिधूना निवासी पत्रकार रहे स्व. बृजेन्द्र प्रताप सेंगर, व्यापारी राजकुमार पालीवाल व राहुल गुप्ता, गिरीश शाक्य आदि की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचितों से मोटी रकम की मांग की गई थी। इन हैकरों ने कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत की आईडी से 50 हजार रुपये व पूर्व में औरैया में तैनात रहे उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार की आईडी से 15 हजार रुपये, मृतक पत्रकार बृजेंद्र प्रताप सेंगर की आईडी से हरगोविंद सिंह से 10 हजार रुपया व पत्रकार सूर्य प्रकाश शर्मा से 50 हजार रुपये और व्यापारी राजकुमार पालीवाल की आईडी से शिक्षक गौरव गुप्ता से 20 हजार रुपया एवं दिबियापुर के व्यापारी राहुल गुप्ता की आईडी हैक कर उनके परिचितों से 15-15 हजार रुपया की मांग की गई है।
व्यापारी राजकुमार पालीवाल व मृतक पत्रकार की पुत्री अनुपमा सेंगर द्वारा पुलिस में की गयी शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा साइबर क्राइम कैफे देखने वाले को हैकरों का पता लगाने एवं मृतक पत्रकार बृजेन्द्र प्रताप सिंह की आईडी बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की फेसबुक आईडी हैक करने के मामले में उनके पीआरओ प्रमोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोपी का मोबाइल नंबर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।