फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

परिस्थितियों में तालाब से नाबालिग किशोरी का शव बरामद

Sun, 03 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरीपुर में रविवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता एक किशोरी का शव मिला। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी व इंस्पेक्टर कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किशोरी के पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव सुंदरीपुर निवासी आकृति (15) पुत्री अरुण का शव रविवार को दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने उतराता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, मृतक के पिता अरुण ने पूछताछ में एएसपी को बताया कि उसकी पुत्री का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। रविवार को उसकी पुत्री छत के रास्ते किसी तरह से रात में घर से निकल गई। सुबह लगभग 6 बजे उसे जानकारी हुई। इस पर उसने उसकी सभी जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बताया कि दोपहर में गांव वालों ने उसका शव तालाब में उतराता देखा। पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed