फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

रेड जोन के चलते छतों पर नहीं नजर आए खानपुरवासी

Mon, 06 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो 06एयूआरपी08- सोमवार को दोपहर खानपुर में नजर रखने के दौरान ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर - फोटो : AURAIYA
औरैया। तब्लीगी जमात के 13 लोगों में से चार की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से खानपुर कस्बा को रेडजोन घोषित कर सील करने के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। कस्बे की हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी निगाह है। रविवार की रात से ड्रोन कैमरे से कस्बे की निगरानी की जा रही है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में पुलिस गश्त कर रही है। कोरोना के भय और पुलिस की सख्ती से लोग घरों में कैद हैं। हाल यह है कि सड़क तो दूर घरों की छतों तक पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

खानपुर कस्बे के कुरैशियान मस्जिद में मिले तब्लीगी जमात के 13 लोगों में से चार की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शनिवार की रात प्रशासन ने कस्बे को रेडजोन घोषित कर सील कर दिया था। एसपी सुनीति के निर्देश पर कस्बे में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सीमाओं पर मुस्तैदी से डटे पुलिसकर्मी किसी को भी न तो कस्बे के अंदर आने दे रहे हैं और नहीं बाहर जान दे रहे हैं। सब्जी, राशन व दवा लेने के बहाने घरों से बाहर निकले लोग भी सख्ती देखकर लौटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

वहीं, खानपुर कस्बे के लोगों के घरों से न निकलने के आदेश के चलते ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में कई बार ड्रोन कैमरा खानपुर कस्बे के ऊपर नजर आया। इसके चलते लोग सड़क तो दूर घरों की छत पर भी नजर नहीं आए। उधर, सीओ सिटी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि खानपुर कस्बे में पुलिस की टीमें बराबर गश्त कर रही हैं। बड़े अधिकारी भी जायजा ले रहे हैं। कस्बे के लोगों को घर से न निकलने का हिदायत दी जा रही है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed