फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सदिंग्ध हालात में मृत मिली विवाहिता, पति व दोस्त हिरासत में

Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
ोटो 26 एयूआरपी 36- घटना के बाद मोहल्ला भरावं में लगी मोहल्लेवासियों की भीड़ व पुलिस - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। कस्बे में मंगलवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के पति व उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

वहीं, जानकारी मिली है कि महिला ने दिल्ली में प्रेम विवाह करने के बाद चार महीने से यहां पति के साथ दादी के घर रह रही थी। साथ में दिल्ली से आया पति का दोस्त भी रहता था। तीनों दिल्ली में एक नेटवर्किंग कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

मोहल्ला भराव निवासी अनहारुल हसन हाशमी पुत्र रईसुल हसन हाशमी ने आठ साल पहले दिल्ली निवासी रविंद्र कौर उर्फ जोया हाशमी (30) से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी तथा पति का दोस्त तुषार चौधरी निवासी शाहदरा दिल्ली में सॉफ्टवेयर नेटवर्किंग का काम करते थे। करीब चार महीने पहले तीनों फफूंद आ गए। यहां पहले से रह रहे पति के छोटे भाई व वृद्ध दादी के साथ रहने लगे। महिला के सास-ससुर व बच्चा कानपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहारुल हसन हाशमी के छोटे भाई इजहारूल हसन ने बताया कि मंगलवार की रात भाई के दोस्त तुषार ने उसे जगाया और बताया कि उसकी भाभी अजीब हरकतें कर रही है। उसने अंदर जाकर देखा तो उनकी सांसे थम चुकी थीं। उसका बड़ा भाई भी कमरे में था और रो रहा था। पूछने पर बताया कि पत्नी जोया हाशमी ने खुद को मार लिया। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही महिला के पति और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। बुधवार को सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद संदेहजनक रूप से महिला की मौत हो गई। एसओ फफूंद अखिलेश ने बताया कि महिला के पति व उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है।

उधर, अभी तक मृतक के परिजनों के बारे में पति ने बताया कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और लगभग आठ साल पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद प्रेम विवाह कर लिया। उसे मायके का पता मालूम नहीं है। न ही वह पत्नी के परिजनों से कभी मिला है। वहीं, यह जानकारी भी मिली है कि मृतका के एक पांच साल का बेटा निहारुल हसन है, जो कानपुर में अपने दादा दादी के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed