{"_id":"5e3324568ebc3ebfe457d565","slug":"crime-auraiya-news-knp541518682","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व गाली गलौज करने के मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व गाली गलौज करने के मामले दर्ज
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मरदना गांव में बुधवार को गालीगलौज करने का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मरदना गांव निवासी श्रीकृष्ण कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह अपने मकान के बाहर था। उसी समय गांव के ही पिंकी व रविकांत पुत्र लालाराम, तेजराम पुत्र रविकांत आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामले की एनसीआर दर्ज की है।
उधर, शहर के मोहल्ला विधिचंद निवासी कौशल किशोर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 25 जनवरी को वह अपने घर के बाहर था तभी मोहल्ले के बुद्धालाल व लौते पुत्र गंगाराम और सोनी, ममता पुत्रियां गंगाराम आए और उसके साथ गालीगलौज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।