{"_id":"5e1b63138ebc3e87ec800d61","slug":"crime-auraiya-news-knp538024326","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर लादकर ले जाए जा रहे हार्वेस्टर में एचटी लाइन की चपेट में आने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पर लादकर ले जाए जा रहे हार्वेस्टर में एचटी लाइन की चपेट में आने से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। देवकली पुलिस चौकी के पास रविवार की शाम ट्रक पर लादकर ले जाए जा रहे हार्वेस्टर में एचटी लाइन छूने से हार्वेस्टर में आग लग गई। हार्वेस्टर पर बैठा परिचालक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग बुझाई।
रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे पंजाब प्रांत के जिला मिहौली के थाना गडुवा निवासी चालक रविंद्र कुमार व परिचालक गुरूप्रीत सिंह (25) पुत्र किशन कुमार अपना हार्वेस्टर एक ट्रक पर लादकर अपने गांव से जिला जालौन जा रहे थे। जैसे ही वह ट्रक सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी के सामने पहुंचा ही था। कि तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में ट्रक पर लदे हार्वेस्टर का एक हिस्सा छू गया। इससे हार्वेस्टर में आग लग गई।
हार्वेस्टर पर बैठा परिचालक गुरूप्रीत घबराकर कूद गया, जिससे वह करंट के झटके से गंभीर रूप से झुलस गया।
चालक रविंद्र कुमार बाल-बाल बच गया। उधर हार्वेस्टर में आग लगते देख जालौन रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। आग बुझने के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया।