फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी महिला का शव गुरुवार की रात खेत में मिलने के मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कमलपुर निवासी रामपाल सिंह पुत्र जल सिंह ने अपने गांव के ही राजेश उर्फ पप्पी व सुरेश, राकेश व अखिलेश, सुखवीर पुत्रगढ़ हाकिम सिंह व महेश पुत्र भरत सिंह के विरुद्ध फफूंद थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि लोग उससे व उसकी पत्नी से पहले से ही चल रहे मुकदमे को लेकर रंजिश मानते थे। मुकदमे की वापसी को लेकर कई बार जान से मारने की भी धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात खेत पर पानी लगाने गई उसकी पत्नी गायत्री की गला दबाकर इन लोगों ने हत्या कर दी। पत्नी जब सुबह घर नहीं लौटी तब उसने खेतों की तरफ गया तो देखा मेरी पत्नी गांव बलनपुर निवासी हारून पुत्र नबी के खेत पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed