{"_id":"5e0e360d8ebc3e87c430c006","slug":"crime-auraiya-news-knp535939364","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन चेकिंग अभियान में कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन चेकिंग अभियान में कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच झड़प
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम ने गुरुवार को नगर में पॉलिथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की गई। भगत सिंह चौराहे पर दुकान के अंदर पॉलिथीन पकड़े जाने पर 10 हजार रुपया जुर्माना वसूलने की बात दुकानदार आक्रोशित हो गए। दुकान मालिक ने पकड़ी गई पॉलिथीन के जुर्माना राशि की रसीद देने की बात कही। इसको लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों व दुकानदारों में काफी कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर मामला कोतवाली तक पहुंच गया। वहां पुलिस ने सुलह समझौते से मामला रफादफा कर दिया।
नगर पंचायत कर्मचारी मनोज चतुर्वेदी गुरुवार को टीम के साथ नगर के बेला रोड भगत सिंह चौराहे पर दुकानों में पॉलिथीन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्रोविजन स्टोर व किराने की दुकान में छापा मारने पर कुछ पॉलिथीन बरामद हुई। इस पर दुकानदार से नगर पंचायत कर्मचारियों ने 10 हजार रुपया की मांग की तो दुकानदार ने देने से मना कर दिया। इसके बाद जुर्माने की रसीद मात्र एक हजार की काटी। इस बीच दुकान मालिक कुलदीप शर्मा भी पहुंच गए। दुकानदारों व नगर पंचायत कर्मियों में कहासुनी शुरू हो गई। दुकानदारों ने कर्मचारी पर दुकान में घुसकर रुपया निकालने का आरोप लगाया, वहीं कर्मचारी भी बनाया गया वीडियो को दिखाने लगे। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका के ईओ निषाद मधुरमय भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने दोनो पक्षों की बात सुनकर मामले को शांत किया। कर्मचारियों से कहा कि जिसका जितना जुर्माना बने उसे ही बनाओ। आगे से अगर छापामारी करनी है तो पुलिस को साथ लेकर जाए।
--