फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सोने का बिस्कुट देकर टप्पेबाज ने महिला का मंगलसूत्र व झुमकी पार की

Thu, 14 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। शहर के रोडवेज बस स्टॉप के पास बुधवार को दोपहर टप्पेबाजों ने एक महिला को शिकार बनाया। टप्पेबाजों ने उसे सोने का बिस्कुट का लालच देकर उसका मंगलसूत्र व कान की झुमकी पार कर दी। इस पर महिला रोते-बिलखते सीओ कार्यालय पहुंची लेकिन उनके न मिलने पर वहां मौजूद कंट्रोल रूम कर्मियों ने उसे कोतवाली जाने की सलाह दी। कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जालौन जिला निवासी वैजयंती शर्मा (30) पत्नी गुड्डू उर्फ बृजेश शर्मा बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कन्नौज जिले के थाना तिर्वा जाने के लिए प्राइवेट वाहन से उतर कर दिबियापुर बस स्टॉप की तरफ जा रही थीं। तभी बस स्टॉप के पास एक युवक ने रोक कर पूछा कि कहां जा रही है।
विज्ञापन

इस पर महिला ने उसे कन्नौज जाने की बात बताई। इस पर युवक ने कहा कि वह भी कन्नौज जाएगा। इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक ने उससे पूछा कि क्या वह मनोज को जानती है। इस पर उसने कहा कि वह जानती है। वह पुलिस विभाग में सिपाही है। तभी एक अधेड़ वहां आ गया और उसने महिला को रुमाल से एक पीले कागज में धातु का बिस्कुट दिया। कहा कि यह सोने का बिस्कुट है, इसे वह खरीद ले। पहले से मौजूद युवक ने उसका सहयोग करते हुए महिला से बिस्कुट खरीदने को कहा। बताया कि यह लगभग छह लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं तो युवक ने उससे मंगल सूत्र देने को कहा। महिला ने अपने गले का मंगलसूत्र उतार कर उसे दे दिया। इसके बाद कानों की झुमकी भी उतार कर दे दी। बाद में उक्त साथी युवक उसे सुभाष चौक स्थित एक होटल के पास लगभग 15 मिनट तक बैठाए रखा। जब अधेड़ लौट कर नहीं आया तो उक्त युवक ने महिला से कहा कि वह उसे देखने जा रहा है और यह कहकर वह भी खिसक गया। काफी देर तक वह भी नहीं लौटा तो महिला को कुछ संदेह हुआ।

वह एक सराफा की दुकान पर पहुंची व बिस्कुट को चेक कराया। सराफा ने उसे बताया कि बिस्कुट पीतल का है। इतना सुनते ही उक्त महिला गश खाकर वहीं पर गिर गई। होश आने पर वह सीओ कार्यालय पहुंची। वहां कंट्रोल रूम कर्मियों ने उसे कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जिस पर महिला कोतवाली की तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed