फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। जमीन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में एक युवक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की चोटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम कुचैली निवासी राकेश और विनोद कुमार का गांव के ही सुनील कुमार, जयवीर, रामवीर, संदीप, दुर्गेश से जमीन का विवाद है। इसमें कई बार जमीन की नापजोख राजस्व टीम ने की है। लेकिन मामला निपट नहीं रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मारपीट में सुनील कुमार घायल हो गए। घायल की सूचना पर डायल 100 नंबर और रुरुगंज चौकी पुलिस के दो सिपाहियों ने गांव में जाकर विनोद कुमार और राकेश कुमार को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों को कोतवाली में ही बैठा लिया। साथ ही, विपक्षियों को कागज लेकर कोतवाली आने को कहा। इधर, मारपीट में घायल सुनील को इलाज के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के कागजात देखकर उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस ने विनोद और राकेश कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया। चालान के बाद विनोद कुमार ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए अपनी चोटों को दिखाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। आरोप में विनोद का कहना है कि पुलिस ने सुनील से मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद था। राकेश कुमार और विनोद कुमार के आरोप निराधार हैं। दोनों की यह चोटें पूर्व की हैं। कोतवाली परिसर में किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed