फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

स्कूल जा रहा छात्र रास्ते से हुआ गुम, परिजनों ने स्कूल में काटा हंगामा

Fri, 27 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित श्रीराधा कृष्ण इंटर कालेज का आठवीं कक्षा का छात्र बुधवार को कालेज जाते समय लापता हो गया। काफी ढूंढने के बाद कुछ पता न चलने पर परिजनों ने फफूंद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर चार टीमें गठित कर छात्र की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को आक्रोशित परिजनों ने इलाकाई लोगों के साथ कालेज पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि बच्चा कालेज जाते समय लापता हुआ है, ऐसे में कालेज प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह पता लगाए। हंगामे के दौरान स्टॉफ के साथ हाथापाई की भी नौबत आ गई। सूचना मिलते ही एएसपी सीओ व भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस बीच पुलिस ने मुरादगंज से ऑटो से आ रहे छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी अंकुल यादव (12) पुत्र अनिल यादव फफूंद कस्बे के कटरा मनेपुर स्थित श्रीराधा कृष्ण इंटर कालेज में आठवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार की सुबह वह कालेज जाते समय रास्ते से गुम हो गया। शाम तक छात्र के घर न पहुंचने पर परिजनों ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह कालेज नहीं पहुंचा था। इस पर परिजनों ने काफी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर फफूंद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर चार टीमें गठित कर छात्र की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के परिजनों के दबाव में पुलिस रात में ही पूछताछ के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी को थाने ले आई और उन्हें बैठाए रखा। गुरुवार को छात्र के परिजन इलाकाई लोगों के साथ कालेज पहुंचे और प्रबंधतंत्र पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व प्रभारी निरीक्षक फफूंद अखिलेश जायसवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे और लोगों को शांत कर स्थिति संभाली।

उधर, इसी दौरान जानकारी मिली कि पुलिस टीम ने फफूंद-मुरादगंज रोड पर एक आटो से आते समय छात्र को सकुशल बरामद कर लिया और थाने ले आई है। यह सूचना मिलते ही छात्र के परिजन व उनके साथ आई भीड़ थाने पहुंच गई। वहीं, प्रधानाचार्य को थाने में बैठाने व छात्र के परिजनों द्वारा आरोप लगाने को लेकर प्रधानाचार्य के समर्थक भी आक्रोशित हो उठे और कालेज के स्टॉफ के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में डेरा डाल दिया। इस पर पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। बाद में प्रधानाचार्य को ससम्मान कालेज तक पहुंचाने पर माहौल शांत हुआ। उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि छात्र अंकुल ने बताया कि बुधवार को वह स्कूल न जाकर कस्बे के महावीर मंदिर गया था। उसके बाद वह मुरादगंज चला गया, जहां से वह गुरुवार को वापस आते समय उसकी तलाश में लगीं पुलिस टीम को मिल गया। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed