{"_id":"5d827cb88ebc3e93c52ef700","slug":"crime-auraiya-news-knp514450019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नाली निर्माण कराने गई पुलिस से भिड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नाली निर्माण कराने गई पुलिस से भिड़ीं महिलाएं
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव लहरापुर के मजरा झबरा में पंचायत निधि से बन रही सड़क और नाली निर्माण के दौरान सड़क चौड़ा कराने को लेकर गांव की महिलाओं ने विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं की ग्राम प्रधान लहरापुर अजय दुबे से खूब नोकझोंक हुई। माहौल बिगड़ता देख ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई वीरपाल सिंह ने ग्रामीणों से बात की, लेकिन महिलाओं ने एक नहीं सुनी। बाद में पहुंचे सहायल थानाध्यक्ष और गांव के बुजुर्गों ने महिलाओं को समझा बुझाकर निर्माण कार्य में सहयोग किए जाने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ।
झबरा गांव निवासी दीपू पुत्र रामसनेही ने बताया कि सड़क के आगे उनका पुश्तैनी प्लाट है। ग्राम प्रधान व प्रशासन जबरन उनके प्लाट में सड़क बनवाना चाहते है। सड़क बनने का जब उन्होंने विरोध किया तो ग्राम प्रधान व प्रशासन के लोग धमकाने लगे, जिससे गांव का माहौल बिगड़ गया। गांव की महिलाएं बाहर निकल आई और नाली और सड़क निर्माण का विरोध किया। उधर, माहौल बिगड़ने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।
विवाद की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए गांव में पुलिस के 35 से 40 जवान तैनात कर दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष के सूचना देने पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार व लेखपाल श्रीकृष्ण तिवारी ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को बैठाकर बातचीत की। तब जाकर मामले का निस्तारण किया जा सका। बाद में सड़क को कम चौड़ा कर बनवा दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।