फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

घर जा रहे मोपेड सवार दम्पति को बदमाशों ने लूटा

Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। गांव आमपुर के पास सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे दवा लेकर मोपेड से घर लौट रहे दंपति को झाड़ियों में छिपे लुटेरों ने घेरकर तमंचे के बल पर मारपीट कर नगदी व कान के बाले आदि लूट लिए। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर लुटेरे भाग गए। दो लुटेरों को दंपति ने पहचान लिया है। रात को ही पीड़ित दंपति ने ग्रामीणों के साथ थाने जाकर दो लुटेरों के नाम सहित पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव आमपुर निवासी सीताराम कुशवाहा सोमवार की रात लगभग पौने आठ बजे अपनी पत्नी ममता को दिबियापुर से दवा दिलाकर मोपेड से गांव सुगंधा का पूर्वा के बंबा से होते हुए गांव आमपुर लौट रहे थे। गांव आमपुर से दो सौ मीटर बबूल की झाड़ियों के पास पहुंचते ही वहां पहले से छिपे चार लुटेरों ने दंपति को घेर लिया और मोपेड से गिरा दिया।
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सीताराम से 3500 रुपये तथा उसकी पत्नी ममता से कान में पहने सोने के बाले लूट लिए। इस बीच लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने घटनास्थल से ही डायल 100 नंबर पुलिस को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर थाने में फोन किया। थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर जाने की बजाय पीड़ित को थाने आकर तहरीर देने को कहा। देर रात दंपति ने गांव वालों के साथ थाने में जाकर दो लुटेरों के नाम सहित तहरीर दी है। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed