फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

अंतरराज्यीय चोर गैंग के नौ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
पुलिस की गिरफ्त में चोर गैंग के नौ आरोपी व बरामद दो कार - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के सरगना समेत नौ शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख 40 हजार रुपये के अलावा आभूषण, दो कार व चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातें हुईं थीं। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को कुछ संदिग्ध सिद्धेश्वर गार्डन के पास तिराहे पर दो कार के साथ खड़े दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम दिबियापुर के राणा नगर निवासी सुधीर कश्यप, कन्नौज के थाना तिर्वा के मंडी बाजार निवासी प्रदीप बाथम व शिवम प्रजापति, कन्नौज के मोहल्ला चौधरी सहाय निवासी आशीष प्रजापति, यहीं के मोहल्ला भाग्यनगर बजरिया मकरनगर निवासी सुजीत कुशवाहा, थाना ठठिया के गांव बेहटा निवासी सुरेश उर्फ लल्ला, इसी थाना क्षेत्र के गांव कठेरा निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पंडित, थाना तिर्वा के रानी अवंतीबाई नगर कसबा निवासी अश्वनी सोनी, कन्नौज सदर के मोहल्ला भगवानपुर बजरिया निवासी अजीत उर्फ अमित कुशवाहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से करते थे रेकी, बंद घरों व दुकानों को बनाते थे निशाना
एसपी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। गैंग के सरगना प्रदीप बाथम व सुधीर कश्यप हैं। बताया कि आरोपी बंद मकानों व दुकानों की रेकी करते थे। रात को चोरी व नकबजनी की घटना करते थे। सरगना घटनाओं को अंजाम देने से पहले गैंग के साथियों से रेकी करवाते थे। एक ओमनी व एक टाटा सफारी कार का उपयोग करते थे। कारों को भी कब्जे में लिया गया है।
आरोपियों के पास से हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से चांदी की सात जोड़ी पायल, एक करधनी, तीन चूड़ा, एक सिंगल पायल, बिछिया, दो पायल के कुंदे, तीन तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, एक लाख 40 हजार नकद, 10 मोबाइल, एक एलईडी टीवी समेत भारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी औरैया के अलावा इटावा, कन्नौज, जालौन, ललितपुर, कानपुर देहात समेत अन्य कई जिलों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी दी है।
कार पर लगाए था अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन का स्टीकर
गैंग का सरगना प्रदीप बाथम शातिर अपराधी है। वह अपनी कार पर अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन , डिस्ट्रिक प्रेसिटेंड सोशियल प्रोटेक्शन, कन्नौज, यूपी का स्टीकर लगाकर चलता था। जिससे कि कोई भी उस पर शक न कर सके। यही नहीं शहर में गोविंद नगर मोहल्ले में किराए के कमरे में काफी दिनों से रह रहा था। यहीं पर सभी शातिर गैंग के सदस्य जुटते थे और वारदातों को अंजाम देने के बाद यहीं पर आकर रुकते थे।

आरोपियों ने कबूलीं चोरी की वारदातें
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव नगला चैनसुख से एक माह पहले एक घर से सोने-चांदी के आभूषण पार किए थे। लगभग पखवाड़े भर पूर्व शहर में जेसीस चौराहे के पास स्थित काली देवी मंदिर से एलईडी व दान पात्र के रुपये व इन्वर्टर, बैटरी चोरी किए थे। नरायनपुर मोहल्ले में जय काली गार्डन के पास घर का ताला कटर से काटकर गहने व रुपये चुराऐ थे। मोहल्ला नरायनपुर के अलावा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed