{"_id":"61e30e7c70990347be057a46","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp6755329110","type":"story","status":"publish","title_hn":"देय व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं व तीन युवकों पर रिपोर्ट 16-24-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देय व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं व तीन युवकों पर रिपोर्ट 16-24-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर के एक घर में छापामार कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो महिलाओं व तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को मामले में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।
शहर के गायत्री नगर में काफी समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे की जानकारी पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापा मारा था। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। छापा मारने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने रौंब गांठते हुए अभद्रता भी की थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने बक्से के अंदर बंद तीन युवकों व दो महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया था।
इस मामले कोतवाली पुलिस ने आरोपी उर्दू मोहल्ला शास्त्री चौराहा इटावा निवासी रियाज उर्फ हैप्पी, गायत्री नगर निवासी प्रियंक सिंह उर्फ छुन्नू, चिरूहूली निवासी कल्लू सिंह चौहान उर्फ मोनू, कांशीराम कालोनी इटावा निवासी रियाज उर्फ हैप्पी व उसकी पत्नी साहिबा, बुद्ध विकास कालोनी मोहल्ला खानपुर रोड औरैया निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह पत्नी साहिबा व उसकी सहेलियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाता है। इसमें उसकी पत्नी दूर-दराज की औरतों को रुपयों का लालच देकर उन्हें धंधे में शामिल करती थी। इस मामले में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।