{"_id":"6178466b6c13002ebe05a8f6","slug":"crime-auraiya-arrest-auraiya-news-knp6604531164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंअ के भाई समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपंअ के भाई समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। गेल पाता में काम करने वाली निजी कंपनी के अधिकारियों को अगवा करने के मामले में सोमवार शाम तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस पकड़ से दूर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई समेत चार के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
बतादें 23 अक्तूबर को आप्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के आरसीएम समेत पांच अफसरों को अगवा करने के मामले में सोमवार की रात पुलिस व स्वाट टीम ने रंजीत निवासी दूल्हाराय का पुर्वा, आकाश यादव निवासी लौहरई फफूंद, हरिकृष्ण निवासी मुहम्मदपुर कुठौंद जालौन को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में अब तक चार लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि घटना में कुल 10 लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को चार आरोपियों जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई पिंटू दोहरे, विष्णु चौहान एवं उसके भाई किशनू निवासी सूरजपुर, रवि यादव निवासी छुटका मढ़ा अछल्दा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर विधि अनुसार आगे सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। दावा किया कि पुलिस एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के करीब है। एक अन्य आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।