{"_id":"617d8d30c42fee3a4007caf0","slug":"crime-apharan-auraiya-auraiya-news-knp6613535190","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को जबरन कार में बैठाया, अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को जबरन कार में बैठाया, अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशोरगंज में कोचिंग में पढ़ने पहुंचे एक छात्र को अचानक से कई लोग जबरन कार में बैठाकर साथ ले गए। कोचिंग संचालक ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने छात्र की तलाश में नाकेबंदी की। इसी बीच छात्र के घर पहुंच जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
किशोरगंज मोहल्ला में एक कोचिंग में शनिवार दोपहर छात्र निहाल श्रीवास्तव पढ़ने गया था। इसी बीच पुर्वा बसंता निवासी कुछ लोग छात्र को जबरन खींचकर अपनी कार में डाल ले गए। मोहल्ले के लोगों ने यह देख इसकी जानकारी कोचिंग संचालक मुकेश शर्मा को दी। जिस पर संचालक ने तत्काल पुलिस को फोन करके छात्र के अपहरण होने की जानकारी दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए।
आननफानन में चारों तरफ पुलिस चेकिंग के साथ ही छात्र की तलाश शुरू कर दी गई। इसी बीच पुलिस को छात्र के सकुशल घर पहुंचने की सूचना मिली। तब जाकर पुलिस को राहत आई। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार को छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर आपस में दोनों पक्षों में आज भी विवाद हो गया था। अपहरण की बात गलत है। छात्र सकुशल अपने घर में मौजूद है।