फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   one died in road accident in auraiya

Auraiya Accident: एनटीपीसी अधिकारी के चालक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident in auraiya
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

एनटीपीसी में अधिकारी की कार चलाने वाले संविदा कर्मी युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार देर रात पुलिस ने शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगा रही है। फफूंद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरे डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन पार कर रहा एक युवक तेज गति से गुजरी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात तकरीबन 10 बजे रेल प्रशासन ने दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव के पास क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला। सिम से मिले नंबर पर मृतक की शिनाख्त लोहिया नगर दिबियापुर निवासी पवन शुक्ला (30) के रूप में हुई। परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


गेल में संविदा कर्मी नौकरी करने वाले छोटे भाई अंकित शुक्ला ने बताया कि उनका भाई एनटीपीसी में एक अधिकारी की कार का चालक था। वह मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद टहलने के लिए निकला था। मालगाड़ी की चपेट में कैसे आया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके पिता अरविंद कानपुर में पुलिस कांस्टेबल हैं। मूल रूप से घसारा अछल्दा के रहने वाले हैं। उनके भाई की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। एक तीन साल व एक एक माह की बेटी है। पिछले मंगलवार को ही छोटी बेटी का मूल शांति कार्यक्रम हुआ था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों का सही पता लगाया जा रहा है। जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed