फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,accident,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: चालक को झपकी आने से पलटी मिनी बस, छह घायल

Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,up news,auraiya news,auraiya
ऐरवाकटरा (औरैया)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से एक मिनी बस उमरैन के हरनागरपुर के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पानीपत हरियाणा निवासी बस चालक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को 18 लोगों को लेकर अयोध्या जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे के करीब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जैसे ही किलोमीटर 138.8 के पास(हरनागरपुर) पहुंचा तभी उसे झपकी आ गई।
विज्ञापन

अचानक से बेकाबू हुई बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उमरैन चौकी पुलिस व पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। बस पलटने से उर्मिला दुबे (70), मंदा वासुदेव(55), सुंदरा पाटिल(50), वासुदेव कोली(55), सुंदाखाड़े(40), मनीषा मोर(39) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। वासुदेव कोली ने बताया कि वह सभी नवी मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ से 14 नवंबर को निरंकारी सत्संग के लिए निरंकारी आश्रम पानीपत आए थे। 21 नवंबर की रात 10 बजे सत्संग खत्म होने के बाद ट्रैवल्स बस किराये पर कर अयोध्या के लिए निकले थे।
थाना प्रभारी ऐरवाकटरा रामसहाय पटेल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed