{"_id":"683754a13e2867f1e1025e1b","slug":"cow-saved-from-collision-with-kamakhya-express-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126612-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कामाख्या एक्सप्रेस की टक्कर से बची गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कामाख्या एक्सप्रेस की टक्कर से बची गाय
Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार दोपहर को अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास कानपुर की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस के सामने एकाएक गाय आ गई। समय रहते लोको पायलट की गाय पर नजर पड़ गई।
ऐसे में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, फिर भी ट्रेन का इंजन गाय को छू गया। गाय मामूली रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि टक्कर नहीं हुई। ऐसे में बड़ा हादसा बच गया।
लोको पायलट की सूचना पर गेटमैन व स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ कुमार टीम के साथ पहुंचे। गाय का उपचार कराया गया। 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। (संवाद)