फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Counting yesterday, preparations complete

मतगणना कल, तैयारियां पूरी

Fri, 30 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 30 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Counting yesterday, preparations complete
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अजीतमल में सुबह से तैयारियों में प्रशासन लगा रहा। अधिकारियों ने मौके का जायजा  लिया। शुक्रवार देर शाम तक बैरीकेटिंग लगाकर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। शनिवार को भी मतगणना की तैयारियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन


अजीतमल जिला पंचायत की तीन व क्षेत्र पंचायत की 75 सीटों के लिए मतगणना तैयारियां जारी रहीं। शुक्रवार सुबह से मतगगणना केंद्र बनाए गए जनता इंटर कालेज में बैरीकेटिंग लगानी शुरू कर दी गई। मतगणना केंद्र पर तैनात अजीतमल आरओ पीडी मिश्रा ने बताया कि ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों व बीडीसी की 75 सीटों के लिए मतगणना आठ टेबिलों में कराई जानी है। मतगणना के लिए आठ कमरों में टेबिलों का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के अलावा तीन मतगणना सहायक एवं  एक  अतिरिक्त मतगणना सहायक तैनात किया गया है।  उन्होंने बताया कि बेरीकेटिंग में पहली बार जाली का प्रयोग किया गया है। इसमें कोई भी मतगणना एजेंट मतगणना कर्मचारी से कुछ भी आदान प्रदान न कर सके।
विज्ञापन


इसी क्रम में दोपहर बाद मतगणना तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हैं। एक नवंबर की सुबह आठ बजे से  मतगणना कार्य शुरू होगा जोकि मतगणना की समाप्ति तक जारी रहेगा। मतगणना के  दौरान 24 घंटे बिजली व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया है। मतगणना के दौरान  सुरक्षा घेरा 200 मीटर का निर्धारित किया गया है। इसके अंदर सिर्फ पास धारक  ही जा सकेंगे। बिना पास के घूमते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना एजेंट बनने को मची होड़
अजीतमल। रविवार को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना में एजेंट बनने के लिए होड़ अभी से शुरू हो गई है। बीडीसी सदस्यों के एजेंट बनने के लिए प्रत्याशी  समर्थक भटकते नजर आए। एजेंट बनने संबंधी जानकारी देने वाला उन्हे कोई दिखाई  नहीं दिया। ब्लाक अजीतमल के आरओ पीडी मिश्रा ने बताया कि बीडीसी  प्रत्याशियों के एजेंट बनने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें  प्रत्याशी स्वयं अपना शपथपत्र देकर एजेंट बन सकता है अथवा वह किसी एक  व्यक्ति को नामित भी कर सकता है वही जिला पंचायत सदस्य के एजेंट बनने के  बारे में उन्होंने बताया कि जिले से तैनात एआरओ के माध्यम से ही एजेंट बनाए  जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed