फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cosmetics shops opened in the guise of hosiery

होजरी की आड़ में खोली जा रहीं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें

Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Cosmetics shops opened in the guise of hosiery
फोटो 14एयूआरपी09- किराना बाजार में एक दुकान पर सामान खरीदने वालों की लगी भीड़ - फोटो : AURAIYA
विभिन्न ट्रेडों की दुकानें खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ दी है, लेकिन इन शर्तों का पालन बाजारों में होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

निर्धारित दिनों में दुकान खोलने के बाद प्रतिबंधित दिनों में दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की भी बिक्री की जा रही है। वहीं बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन होता नहीं दिख रहा है।
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रभावित दुकानदारों जैसे किराना समेत कई ट्रेडों को दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। इसमें प्रत्येक ट्रेड को सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलना है और तीन दिन बंद रखने के आदेश हैं।
विज्ञापन

जबकि जूता-चप्पल, सराफा, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी, गिफ्ट स्टोर आदि ट्रेडों के प्रतिष्ठानों को आज भी खोलने की अनुमति नहीं मिली।
गुरुवार को इलेक्ट्रानिक की दुकानें और मोबाइल की दुकानों के अलावा किराना व खाने की चीजों की दुकानें खुलने का दिन था, लेकिन बाजार में कपड़ा व अन्य ट्रेडों की दुकानें खुलीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के बाहर बैठे दुकानदार पुलिस को आते देख दुकानें बंद करते नजर आए, तो वहीं ग्राहकों को दुकान के अंदर ले जाकर उन्हें माल देते दिखे। गुरुवार को कई प्रतिबंधित दुकानों में जरूरत का सामान रखकर दुकानदार बिक्री कर खोले दिखे।
गश्त पर निकले सिपाहियों ने इन दुकानों को खुला देख उनकी फोटो खींची। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी कि यदि वह अपनी दुकानें बंद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर होमगंज, लेडीज मार्केट, संकट मोचन मंदिर बाजार, बजरिया, ब्लाक गेट के समीप के पास भी होजरी की आड़ में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें हर रोज खोली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed