फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona knocks in Jalaun, there is no test kit in Auraiya

Auraiya News: जालौन में कोरोना की दस्तक औरैया में जांच किट तक नहीं

Thu, 29 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona knocks in Jalaun, there is no test kit in Auraiya
शहर स्थित जिला अस्पताल के परिसर में बना ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : शहर स्थित जिला अस्पताल के परिसर में बना ऑक्सीजन प्लांट।
औरैया। पड़ोसी जिले जालौन में दो दिन पहले कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां कोरोना वायरस से ग्रस्त एक मरीज मिला है। इसके बाद भी जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं है। यहां कोरोना की जांच के लिए जरूरी किटें तक नहीं हैं।
विज्ञापन

कोविड काल के दौरान जिले में जनप्रतिनिधियों की निधि से औरैया, चिचौली व दिबियापुर में ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया, लेकिन इनकी उपयोगिता साकार नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

यहां एक भी ऐसा ऑक्सीजन प्लांट नहीं है, जो कि अमल में लाया जा रहा हो। अधिकारियों की जांच में सभी प्लांट चालू हालत में पाए जाते हैं, लेकिन जिले में वर्तमान समय की बात करें तो कोरोना की जांच की सुविधा ही बंद है। यहां जांच किट ही उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले कोरोना कल के दौरान जो किटें बचीं थी, वो भी एक्सपायरी हो गई हैं। ऐसे में यदि जिले में कोई मरीज कोरोना से ग्रस्त होता है तो जांच मुश्किल होगी। उधर, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेड व ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। सीएचसी में भी वार्ड बने हैं।
फिर भी कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा है। यह स्थिति तब है, जब पड़ोसी जिले जालौन में एक केस दो दिन पहले ही सामने आया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि जिले में फिलहाल कोरोना की जांच के लिए जरूरी किटों का अभाव है। ऐसे में संभावित मरीज की जांच नहीं हो पाएगी। अन्य सभी सुविधाएं पुख्ता हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग इस वेरिएंट को मौसमी खांसी-जुकाम तक ही सीमित रहने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed