{"_id":"6446cab1a86c19e33408cc26","slug":"corona-is-increasing-steps-will-be-safe-only-with-caution-auraiya-news-c-12-1-196876-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोरोना बढ़ा रहा है कदम, सावधानी से ही रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोरोना बढ़ा रहा है कदम, सावधानी से ही रहेंगे सुरक्षित
Tue, 25 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोरोना की तेजी से बढ़ रही रफ्तार से हर कोई चिंतित और दहशत में है। इसके बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही एहतियात बरतने की जरूरत समझ रहे है। हालात यह हैं कि एक सप्ताह में 85 संक्रमित मरीज मिले, इनमें से 52 मरीज सक्रिय हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। क्योंकि छोटी-छोटी गलती भी इस समय भारी पड़ सकती है। बावजूद इसके अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों, नामांकन स्थलों पर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों मिलने शुरू हुए है। खास बात यह है कि अब तक संक्रमित मिले 85 लोगों में ज्यादातर लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित बताए गए हैं। कुछ की ही ट्रैवलिंग हिस्ट्री रही है। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की मानें तो इस बार संक्रमण पहले जैसा घातक जरूर नहीं है, लेकिन एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद भी शहर से लेकर गांव तक कोरोना के प्रति कोई भी संवेदनशील नहीं दिख रहा है। हाल यह है कि जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार किया जा रहा है। शहर के बाजारों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना के प्रति लोगों की लापरवाही देखी जा सकती है, जो लोगों के लिए घातक हो सकती है।
बूस्टर डोज लेने की सलाह
जिले में फरवरी माह से कोविड की वैक्सीन नहीं है। इसे लेकर लोग चिंतित है। जिन्हें बूस्टर व एक भी डोज नहीं लगी है, वह संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर परेशान दिख रहे हैं। इधर डॉक्टर भी नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज लेने की सलाह दे रहे हैं। बूस्टर डोज को एंटीबॉडी को कवर करने के लिए बनाया गया था। ये लेना इसलिए जरूरी है क्योंकि एंटीबॉडी तीन महीने के बाद कम होने लगती है, खासकर उन लोगों में जिन्हें छह महीने पहले वैक्सीन लगाई गई थी। छह महीने की अवधि बीतने के बाद एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है।
विज्ञापन
वर्तमान स्थिति
-सक्रिय मामले- 52, अब तक संक्रमित मरीज-85, होम आइसोलेट से ठीक हुए- 33, कोरोना से जनपद में हुई मौत- 0, अब तक लिए गए सैंपल- 3470 व प्रतिदिन सैंपलिंग- 100 से 200
इन नियमों का पालन करें
- भीड़ में जाने से बचें, जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। खांसते व छींकते वक्त रूमाल व टिशू का प्रयोग करें। हमेशा मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने में परहेज करें। जुकाम या बुखार होने पर तुंरत चिकित्सक से सलाह लें। बाहर से आने पर एंटीजन व आरटीपीसीआर की जांच कराएं। संक्रमित होने पर घर पर रहे और किसी के संपर्क में न आएं।