{"_id":"6172fb81e762022ae015595f","slug":"corona-auraiya-news-knp6597887157","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 सेंटरों पर 5723 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 सेंटरों पर 5723 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। टीकाकरण महाअभियान में शुक्रवार को 160 केंद्रों पर 5723 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। शनिवार को अभियान का अंतिम दिन होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीका लगाने की अपील की है। हालांकि शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों पर अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए इस सप्ताह छह दिन तक लगातार विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को महाअभियान के तहत जिले में 160 केंद्र बनाए गए है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को 5723 लाभार्थी टीकाकरण कराने पहुंचे।
अब जिले में टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या सात लाख 67 हजार 733 पहुंच गई है। टीकाकरण के अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. देव नरायन ने बताया कि टीकाकरण का महाअभियान शनिवार को भी जारी रहेगी। घर-घर दस्तक अभियान शुरू हुआ है। जल्द ही इस अभियान का असर टीकाकरण पर पड़ेगा और लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी।