फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

छुट्टी को तरस रहे कोरोना ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 24 Dec 2020 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में लगी कंट्रोल रूम और मुख्य टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों को आठ महीने से छुट्टियां नहीं मिलीं हैं। ये कर्मचारी छुट्टियों की आस लगाए हैं। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की मानें तो अति आवश्यकता होने पर ही छुट्टियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण मार्च 2020 से है। 22 मार्च को जिले में पहला संक्रमित रोगी खानपुर में मिला था। इसके बाद गठित हुई टीम और फिर उसके बाद बने कोरोना कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को आज तक छुट्टियां नहीं मिली हैं। आठ महीने से कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। छुट्टियां लेने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम और टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां मुख्य चिकित्साधिकारी पर निर्भर हैं। अति आवश्यकता होने पर ही छुट्टी मिलती है। छुट्टी न मिलने से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लगातार आठ महीने काम किया। समय भी निर्धारित नहीं कि कब आराम करने का मौका मिलेगा। इन आठ महीनों में जब कोरोना संक्रमित हुए तो परिजनों से दूर होम आइसोलेशन में होने पर भी उनसे काम लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कंट्रोल रूम और टीम के स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टियां नहीं मिल पा रहीं हैं। उन्हें लगातार काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित होने पर उनकी ड्यूटी यहां लगाई गई थी। तब से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed