{"_id":"5fad835f8ebc3e9bf6237bb1","slug":"corona-auraiya-news-knp59403624","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के दिन जिले में मिले 22 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के दिन जिले में मिले 22 नए संक्रमित
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को जिले में 22 कोरोना संक्रमित मिले, छह लोग स्वस्थ हुए। संक्रमित व्यक्तियों में पुलिस कर्मी के अलावा अधिकांश दुकानदार हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बाजार में उमड़ रही भीड़ के चलते संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दुकानदार सतर्कता बरतें, नहीं तो बाजारों में सख्त रुख अपनाना पड़ेगा।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सैफई से सैंपलों की आई रिपोर्ट में 22 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2980 हो गई है। अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 2748 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है।
यह भीड़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों की भीड़ भी है। बताया कि यदि बाजार में कोई संक्रमित व्यक्ति घूमता है, तो संक्रमण तेजी से फैलेगा और यह संक्रमण शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचेगा। दुकानदार ग्राहकों को लेकर सतर्क रहें। मास्क का प्रयोग करने वालों को ही दुकानों में प्रवेश दें और दो गज की दूरी का पालन कराएं। है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला तिलक नगर में तीन, बनारसीदास में दो, विधीचंद्र में दो, सत्तेश्वर में एक, बदनपुर में एक, होमगंज में एक, पुलिस लाइन में एक, सदर ब्लाक के गांव मधूपुर में एक, चिरुहली में एक, आनेपुर में एक, बहादुरपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल जमौली में तीन, गांव इटहा में एक, बिधूना ब्लाक के अंतर्गत नवीन बस्ती आंबेडकर नगर बिधूना में एक, गांव पटना, पुरवा भिखरा में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही पड़ोसी जनपद जालौन का एक संक्रमित जिले में मिला है।