फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

एक की मौत, नौ संक्रमित मिले

Mon, 09 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को जिले में एक की मौत हो गई। वहीं, नौ संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है। इधर, कस्बा बिधूना के मोहल्ला तिलक नगर निवासी 55 वर्षीय संक्रमित पुरुष की सैफई रिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हार्ट के इस मरीज को 23 मई को संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन

24 मई को उसे रिम्स सैफई में भर्ती कराया गया था। जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 37 हो गई है। 16 मरीजों के ठीक होने से जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2693 हो गई है। एक्टिव केस 188 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिसके चलते जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 55 हो गई है। स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 784, ट्रू-नॉट के तीन और एंटीजन के 527 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 68579 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 64288 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 2487 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में ट्रू-नॉट के 1941 और एंटीजन के 50319 सैंपल लिए जा चुके हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 148 हो गई है। जबकि कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रुहाई में एक, सदर ब्लाक के गांव अयाना में तीन, भाग्यनगर ब्लाक के कस्बा फफूंद में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के अटसू चौकी में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव बंथरा में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव दानशाह में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही इटावा जिले का निवासी एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed