फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

तीन वर्षीय मासूम समेत 48 पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 1202

Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। मंगलवार को जिले में तीन वर्षीय मासूम समेत 48 कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 1202 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 989 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दस लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 203 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में जिले में 48 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह सभी एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। आगरा लैब से आरटीपीसीआर के सैंपलों की रिपोर्ट शून्य रही है। मंगलवार को पॉजिटिव आए सभी 48 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसमें एक बाहर देवरिया जिले का है, जो लखनऊ में भर्ती है। वहां किसी गलती के चलते उसे औरैया के पोर्टल पर फीड किया गया। कुल एक्टिव केसों में अब 128 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि दिबियापुर एल-वन में 14, एल-वन अटैच पीबीआरपी में कुल 25 संक्रमित मरीज भर्ती है। अन्य संक्रमित मरीज जिले के बाहर विभिन्न अस्पतालों या फिर कोविड सेंटरों पर भर्ती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य टीमों ने 862 सैंपल लिए। जिसमें 213 सैंपल आरटीपीसीआर, 13 ट्रू नाट के और 636 सैंपल एंटीजन के हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 29488 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 26896 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बताया कि आगरा लैब से अब 1822 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक कुल ट्रू नाट के 1550 और एंटीजन के 19071 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिले में छह नए हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए गए हैं। जबकि पांच क्षेत्र हॉटस्पाट क्षेत्र से बाहर आए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 93 हो गई है। बतादें कि जिले में अब तक 275 हॉटस्पाट क्षेत्र चिन्हित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed