{"_id":"5f04c5928ebc3ea07c4ec484","slug":"corona-auraiya-news-knp5699126193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्तेश्वर निवासी महिला पॉजिटिव, एक्टिव केस 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्तेश्वर निवासी महिला पॉजिटिव, एक्टिव केस 10
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में मोहल्ला सत्तेश्वर की एक महिला पॉजिटिव मिली है। बिधूना के दो संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों को दिबियापुर कोविड अस्पताल से से घर भेजा गया। जिले में अभी तक 112 संक्रमित सामने आ चुके हैं। सौ मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 10 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम आईं रिपोर्ट में सत्तेश्वर निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके पुत्र के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि महिला का पुत्र काफी दिनों से बीमार चल रहा है। शक होने पर महिला ने स्वयं और अपने पुत्र की कोरोना की जांच कराई थी। जांच में मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और बच्चे की निगेटिव।
जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 112 पहुंच गई है। जबकि अन्य सैंपलों में कोरोना संक्रमित मरीजों में दो मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 100 हो चुकी है और एक्टिव केस 10 बचे हैं। संक्रमित महिला मरीज को दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एक्टिव केसों में छह एक्टिव केस दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार को 99 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 6989 सैंपल की जांच कराई गई। अब कुल 336 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया कि बुधवार को चिकित्सकों की टीम महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए जाएंगी। संवाद