{"_id":"5f021ad88ebc3ea11721b046","slug":"corona-auraiya-news-knp5695175194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ बैनर तक ही सीमित कोविड केयर हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ बैनर तक ही सीमित कोविड केयर हेल्प डेस्क
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बेला थाने में कोविड केयर हेल्प डेस्क के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। हेल्प डेस्क पर किसी कर्मचारी के न होने से न तो किसी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है और ना ही आने वाले फरियादियों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेला थाने में कोविड केयर हेल्प डेस्क की स्थापना हुई है, इसके लिए सीट तय कर बैनर भी लगाया गया है। साथ ही कर्मचारी भी तय किया गया है। इसके बाद भी हेल्प डेस्क का मकसद पूरा होते नहीं दिख रहा है।
फरियादी थाने के अंदर आवाजाही करते है, पर हेल्थ डेस्क पर किसी कर्मचारी के न होने से न तो किसी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है और ना ही उन्हें सेनिटाइज कराया जाता है। थाने के कई सिपाही बिना मास्क के घूमते रहते है। इस संबंध में थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि कोविड केयर हेल्प डेस्क पर महिला सिपाही ममता को नियुक्त किया गया है। अगर वो हेल्प डेस्क पर नहीं बैठती हैं तो इसके लिए चेतावनी दी जाएगी।