फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

कोरोना महामारी के निवारण के लिए जिले के 24 सौ लोगों ने किया गायत्री यज्ञ

Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
corona
दिबियापुर (औरैया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर कोरोना महामारी निवारण के लिए रविवार को गायत्री परिवार के अनुयायियों ने घरों में यज्ञ किया। इस आयोजन में जिले के 24 सौ परिवारों ने घरों में यज्ञ किया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार के निर्देश पर रविवार को सुबह 9 से 12 बजे तक सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग किया गया। इसके तहत पूरे विश्व में एक साथ एक समय पर आस्थावानों ने अपने-अपने घर में स्वयं ही गायत्री यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि औरैया जिले के दिबियापुर, औरैया, बिधूना, अछल्दा, अजीतमल, मुरादगंज, कुदरकोट, गेलगांव, बूढ़ादाना, नवीमोहन, एनटीपीसी आदि शाखाओं के लगभग 2400 परिवारों ने अपने घरों पर यज्ञ किया। इसमें गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं। बताया कि आयुष विभाग द्वारा यह प्रमाणित किया जा चुका है कि यज्ञ के धुएं से वातावरण सैनिटाइज होता है। कोरोना के विषाणु भी समाप्त होते है।
विज्ञापन

इस अभियान में औरैया से सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप कुमार अवस्थी, अछल्दा से मनोज कुमार गुप्ता, लायक सिंह, बिधूना से मनोज श्रीवास्तव, एनएस तोमर, एरवाकटरा से रामनारायन यादव, सत्यपाल कुशवाह, भाग्यनगर से सुनीता तोमर, विद्याराम पाल, राजेंद्र बहादुर तोमर, सहार ब्लॉक से सहदेव सिंह यादव, लाखन सिंह राजपूत, अजीतमल से वीरेंद्र दुबे व दिबियापुर से चंद्रा देवी शर्मा, जावित्री देवी, विश्वनाथ गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, जगत नारायन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विचित्र पहल सेवा समिति ने रविवार को सुबह सात बजे यमुना तट स्थित राम झरोखा में कोरोना से बचाव को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान यमुना मैय्या से कोरोना से निजात की प्रार्थना की गई। डॉ. एसएस परिहर, रामचंद्र सोनी, मनीष पुरवार हीरु, नीरज पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, अर्पित गुप्ता, अमित यादव, गोपाल गुप्ता, कस्बा खानपुर प्रधान पति मो.अकील अहमद, मोबीन अहमद, कपिल गुप्ता, रानू पोरवाल, आनंद गुप्ता, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed