{"_id":"5ec16ae28ebc3e85b54f7b38","slug":"corona-auraiya-news-knp5606457165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, अब दस एक्टिव केंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, अब दस एक्टिव केंस
विज्ञापन
औरैया। जिले में दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। 14 मई को एक गुरुग्राम व दूसरी अहमदाबाद से आई थी। बुखार के लक्षण मिलने पर दोनों को जालौन रोड स्थित रंग महल शेल्टर होम में क्वारंटीन कराकर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। डीएम अभिषेक सिंह को रविवार को दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। अब दोनों को इटावा के जसवंतनगर स्थित अस्पताल भेजा जा रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 23 पहुंच चुकी है। इनमें से अब तक 13 स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह अब एक्टिव केस दस हैं।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के नानपुर ककोर निवासी एक महिला 14 मई को पिकअप वाहन से 10-12 लोगों के साथ गुरुग्राम से फफूंद आई थी। इन सबको गांव में घुसने से पहले ग्रामीणों की सूचना पर चिचौली जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से इन सबके जांच सैंपल भेजे गए थे। महिला को बुखार था। जांच के बाद उसे रंग महल शेल्टर होम में रखा गया था।
इसी तरह नुनारी सहायल सहार निवासी दूसरी महिला भी 14 मई को अहमदाबाद से श्रमिक ट्रेन से उरई और वहां से रोडवेज बस से औरैया आई थी। महिला को बुखार आने की वजह से रंगमहल शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। इनके जांच सैंपल 15 मई को लखनऊ भेजे गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम ने बताया कि दोनों संक्रमित मरीज गांव तक नहीं पहुंचे थे। इस वजह से इनके गांव को खतरा नहीं है।
विज्ञापन
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 मई को 61 जांच सैंपल लखनऊ भेजे गए थे, इनमें 52 की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हो गई। इसमें दो पॉजिटिव आए हैं, जबकि 50 निगेटिव हैं। नौ जांच सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि इनमें 11 सैंपल सब्जी विक्रेताओं के भी निगेटिव आए हैं। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संवाद