{"_id":"5eb044788ebc3e908855651c","slug":"corona-auraiya-news-knp558472868","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीज के साले समेत परिवार के 28 लोगों के जांच सैम्पल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीज के साले समेत परिवार के 28 लोगों के जांच सैम्पल भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। इंदौर से औरैया के रम्पुरा आए दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। संक्रमित मरीज के साले समेत परिवार व संपर्क में आने वालों को मिलाकर 28 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एएसपी ने सोमवार को गांव रम्पुरा का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
इंदौर और अहमदाबाद से 29 अप्रैल की रात पांच लोग जिले में आए थे। ग्राम प्रधान के पति की पहल पर इन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया गया था। बाद में जांच के लिए सभी का सैंपल भेजा गया था। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इससे एरवाकटरा ब्लॉक के गांव रम्पुरा में हड़कंप मच गया था। इस मामले में रम्पुरा गांव के आसपास तीन किमी का इलाका अलर्ट घोषित करते हुए कोरोना संक्रमित मरीज के परिवार वालों को चिंह्ति करने का काम शुरू किया गया।
इसमें रम्पुरा गांव से कोरोना संक्रमित मरीज के पिता, पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 10 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा है। इसी तरह संक्रमित मरीज का साला जो कि इंदौर से लौटा था और अपनी दूसरी बहन के यहां रुक गया था, जिला प्रशासन ने तलाश कर उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा है। अब इस साले के संपर्क में आने वाले उमरैन के 9 लोग, हरनागरपुर के पांच लोगों के अलावा बरौना कलॉ चौकी के हिंदूपुर गांव निवासी फूफा समेत चार लोगों को क्वारंटीन करते हुए 28 लोगों के जांच सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। इंदौर से लौटे कोरोना संक्रमित के साले की ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली गई है। जिसमें यह चिरकुआ निवासी साला उमरैन में रुक ने के बाद हिंदूपुर में अपने फूफा के यहां भी रुका था। इन सभी को गुलाब सिंह लॉ कॉलेज में बने शेल्टर होम में रखा गया है।