फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

कृषि राज्य मंत्री ने अजीतमल के क्वारंटीन सेंटर पहुंचे, देखी हकीकत

Thu, 09 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया/अजीतमल। जिले में तीन क्वारंटीन सेंटरों पर 210 प्रवासी मौजूद है। समय पर उन्हें भोजन मुहैया कराया जा रहा है। गुरुवार को कृषि राज्यमंत्री ने अजीतमल स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी की।
विज्ञापन

शहर स्थित पांडेय गेस्ट हाउस में मौजूद 71 प्रवासियों को सुबह नाश्ता और समय भोजन वितरण किया जा रहा है। एसडीएम सदर विजेता ने प्रवासियों को दिए जाने वाले भोजन को देखा। साथ ही बार-बार क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचकर वहां की हकीकत को देखा। एसडीएम सदर ने बताया कि प्रवासियों को समय से भोजन दिए जाने के साथ ही उनकी सुरक्षा में कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अजीतमल स्थित शिवशक्ति गेस्ट हाउस समेत दोनों क्वारंटीन सेंटरों का गुरुवार को दोपहर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया। एसडीएम रमेश यादव व तहसीलदार संध्या शर्मा से दिये जा रहे भोजन और की जा रही प्रतिदिन की स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी की। राज्य मंत्री ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों का स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रतिदिन चेकअप कराया जा रहा है। साथ ही सभी को गुणवत्तापरक भोजन दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed