फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

कर्नाटक में फंसे सहायल के 20 से ज्यादा युवक

Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona
सहायल (औरैया)। लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को कर्नाटक में ठहरे सहायल कस्बे के 20 से ज्यादा युवकों ने सोशल मीडिया में अपनी फोटो वायरल कर राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सहायल कस्बा निवासी युवक आकाश, अंकित, बउआ, लल्ला पाण्डेय, सोनू बाथम, मयंक, हृदय यादव, लल्ला, कन्हैया, शिवम व उनके साथी कर्नाटक राज्य के जिला कलबुर्गी के गुलबर्गा रेलवे स्टेशन पर मिठाई व पानी बेच कर अपना पेट पालते है। कोरोना को लेकर राज्य में लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे मजदूरी करने वाले सहायल के 20 युवक वहां फंस गए। युवक मयंक पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन लगने के समय जो भी उनके पास खाने की व्यवस्था थी वह सब खत्म हो गया। एक समय का खाना तक खाने के लिए वह उनके साथी परेशान हैं। जो भी मजदूरी करके पैसे कमाए थे वह भी खत्म हो गए है। जिससे वह और उनके साथी बहुत परेशान है। जिसको लेकर उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed