फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news,corona positive case

गेल में फिर संक्रमित मिला छात्र, दहशत बढ़ी

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news,corona positive case
औरैया। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित भी मिलना शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह के अंदर गेल गांव में कोरोना का तीसरा मरीज मिलने से दहशत बढ़ गई है। शुक्रवार को संक्रमित पाया गया छात्र दो दिन पहले दिल्ली से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के लिए जीनोम सैंपल लेकर भेजा है।
विज्ञापन

गैर प्रांत से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सख्ती से नजर नहीं रख पा रहा है। यही कारण है कि कई प्रदेशों से लोग बेखौफ घरों को पहुंच रहे हैं। इनमें से दिल्ली और ओडिशा से आने वाले अब तक तीन लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच में गेल गांव का एक छात्र संक्रमित पाया गया है। जो दो दिन पहले दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन

उसके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। गेल में लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर को लेकर टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार की शाम तक पहली डोज में 80 फीसदी टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि दूसरी डोज के लिए 44 फीसदी टीकाकरण हुआ है। लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटे 78 में 19 का पता नहीं
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 78 जा पहुंची है। इनमें से 41 की विभाग जांच भी हो चुकी है। जबकि अन्य की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं, 19 ऐसे विदेशी हैं, जिनके मोबाइल नंबर और पते गलत दर्ज हैं। जबकि उनके आने का पता औरैया ही दर्शाया गया है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर बढ़ते खतरे को लेकर उक्त लोगों से खतरे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed