{"_id":"64e3b11d5392bd4002064734","slug":"container-collision-two-drivers-serious-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2066-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंटेनर की आपस में भिड़ंत, दो चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंटेनर की आपस में भिड़ंत, दो चालक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर करमपुर समीप दो कंटेनर आपस में सामने से भिड़ गए। हादसे में दोनों कंटेनरों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर करमपुर के समीप सोमवार की दोपहर इटावा की ओर से आ रहा है एक कंटेनर विपरीत दिशा में सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कंटेनरों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक उनमें फंस गए। हादसा देख राहगीरों व कोतवाली पुलिस ने केबिन तोड़कर घायल चालकों को बाहर निकाला।
सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि कंटेनर चालक रंजीत पुत्र पन्नालाल निवासी सिकंदरा कानपुर देहात व बजरंग प्रसाद पांडेय पुत्र चिंतामणि निवासी टोडरपट्टी रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रंजीत इटावा की ओर से कंटेनर लेकर आ रहा था जबकि बजरंग विपरीत दिशा में कंटेनर लेकर चला रहा था। जिसके चलते हादसा हुआ। दोनों क्षतिग्रस्त कंटेनरों को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।