फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Consumption of contaminated water is causing diarrhea; exercise caution.

Auraiya News: दूषित पानी का सेवन दे रहा डायरिया, बरतें सावधानी

Tue, 11 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Consumption of contaminated water is causing diarrhea; exercise caution.
ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद
औरैया। मानसून के मौसम में खान-पान और पानी की स्वच्छता के प्रति बरती गई लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। दूषित पानी के सेवन के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में रोजाना 40 से ज्यादा ऐसे केस आ रहे हैं। दो से तीन गंभीर मरीजों को ओपीडी के बाद वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार बारिश के दिनों में जलस्रोतों में गंदगी मिलने से पेयजल दूषित हो जाता है। इस दूषित पानी का सेवन करने से संक्रमण फैलता है, जिससे मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) का शिकार हो जाते हैं। अस्पताल आने वाले केसों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है। इन मरीजों को डॉक्टर खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें गर्म पानी के सेवन और स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वयं से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेने की हिदायत भी दी जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बारिश के सीजन में पानी को उबालकर पीना चाहिए। दूषित जल के सेवन से इन दिनों डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह
उबला पानी पीएं। पानी को कम से कम 10 से 15 मिनट तक उबालकर और ठंडा करके ही पीएं।
ताजा भोजन खाएं। बासी, खुला या कटी हुई सामग्री और स्ट्रीट फूड के सेवन से बचें।
सफाई का रखें ध्यान। खाना खाने से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
ओआरएस का घोल लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। दस्त या उल्टी के लक्षण दिखें तो तुरंत ओआरएस का घोल या नीबू-पानी का सेवन शुरू करें।
------
हैंडपंप का पानी बना परेशानी की वजह
गांव जैतापुर निवासी 32 वर्षीय आनंद को दो दिन से लगातार दस्त और उल्टी की शिकायत है। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने डायरिया की पुष्टि की। परिजन ने बताया कि घर में पीने के लिए हैंडपंप का पानी इस्तेमाल किया जा रहा था, जो बारिश के बाद मटमैला हो गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

--
सफर में जगह-जगह का पिया पानी, बिगड़ गई तबीयत
गांव जनेतपुर निवासी अजय को तीन दिन से बुखार और दस्त की समस्या है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने डायरिया की पुष्टि की। साथ पहुंचे परिजनों ने चार दिन पहले अजय दिल्ली गए थे। जहां कई जगह का पानी पिया। ऐसे में तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed