फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of Yamuna and Dibiyapur canal bridges stuck waiting for site selection.

Auraiya News: साइट सलेक्शन के इंतजार में अटके यमुना और दिबियापुर नहर पुलों के निर्माण

Sun, 31 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of Yamuna and Dibiyapur canal bridges stuck waiting for site selection.
दिबियापुर। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया में यमुना नदी और दिबियापुर नहर पर प्रस्तावित पुल के निर्माण साइट सलेक्शन के इंतजार में अटके हैं। दिबियापुर नहर पर बनने वाले पुल के लिए अक्तूबर के अंत में एवं यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में शासनादेश जारी हो चुके हैं। जबकि इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। साइट सलेक्शन के बाद टेंडर एवं निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दोनों पुलों के निर्माण के बाद राजमार्ग पर बड़े वाहनों का यातायात सुगम हो जाएगा। वर्तमान में बने पुलों पर बड़े वाहनों का यातायात बंद है। इससे कई जिलों के बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

...............
जिला प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी और सिंचाईं विभाग को करना है नहर पुल के लिए साइट सलेक्शन
नगर दिबियापुर के बीचों बीच गुजरी निचली गंगा नहर पर नया पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां 168 वर्ष पुराने पुल को बड़े वाहनों के यातायात के लिए जुलाई माह में हाइट गेज लगाकर बंद किया जा चुका है। अक्तूबर के अंत में 3.22 करोड़ की धनराशि से बनने वाले नए पुल के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। इसके साथ ही 2.58 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त भी हो चुकी है। नया बनने वाला टू लेन का नहर पुल वर्तमान में बने पुराने नहर पुल से कंचौसी की ओर 15 मीटर दूर बनना प्रस्तावित है। इसके लिए सिंचाईं विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं जिला प्रशासन को स्थान चिन्हित करना है, लेकिन साइट सलेक्शन के लिए अभी तक टीम का गठन नहीं हो पाया है। इससे अभी तक पुल निर्माण की जगह चिन्हित नहीं हो पाई है। इस बीच नहर बाजार के लोगों ने सिंचाईं एवं अन्य केबिनेट मंत्रियों से मिलकर वर्तमान में बने नहर पुल के ऊपर ही नया पुल बनाए जाने की मांग करनी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुल निर्माण के लिए साइट सलेक्शन न होने से नहर बाजार में रहने वाले लोगों की सांसें अटकी हुईं हैं।
विज्ञापन

--------------------
यमुना नदी पर प्रस्तावित नए पुल के लिए हुआ सर्वे
औरैया के शेरगढ़ घाट से जालौन सीमा तक यमुना नदी पर 30 वर्ष पुराना टू लेन पुल बना हुआ है। कई महीनों तक हुई मरम्मत के बाद तीन अक्तूबर को यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के कारण गिट्टी, मौरंम आदि की आपूर्ति के लिए नियमित भारी वाहनों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के 50 से 130 टन तक के भारी वाहन टोल बचाने के लिए यमुना के वर्तमान पुल का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीडीसी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड विशाखापत्तनम की ओर से सेतु का लोड वियरिंग टेस्ट कराए जाने तक भारी वाहनों के यातायात पर प्रतिबंध की संस्तुति की थी। इसके बाद 15 दिसंबर से 30 टन से अधिक भारी वाहनों का यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा चुका है। इस बीच शासन ने यमुना नदी पर नया पुल बनाए जाने के लिए पांच दिसंबर को ककोर से जालौन वार्डर तक प्रस्तावित फोर लेन चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत यमुना नदी पर टू लेन साढ़े सात मीटर चौड़े एवं लगभग 917 मीटर लंबे नए पुल के निर्माण के लिए 151.28 करोड़ रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके लिए 22.69 करोड़ रुपए शासन से अवमुक्त भी हो चुके हैं। अब साइट सलेक्शन पर पुल के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू होने का दारोमदार अटका हुआ है। इस संबंध में सेतु निगम कानपुर के सहायक अभियंता पंचम सिंह का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने टीम के साथ टोटल स्टेशन सर्वे कराया है। सर्वे की पूरी डिटेल बनने एवं सर्वे सीट बन जाने के बाद टीम साइट सलेक्शन के लिए पहुंचेगी। टीम के अगले सप्ताह आने की संभावना है। साइट सलेक्शन टीम में सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी के कई बड़े आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।




बोले जिम्मेदार----

दिबियापुर में नहर पुल की डिजाइन बनकर तैयार हो चुकी है। तैयार हुई डिजाइन की आईआईटी कानपुर से क्रास चेकिंग चल रही है। क्रास चेकिंग के बाद फाइनल डिजाइन मिल जाने के बाद टेंडर ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन होने के बाद साइट सलेक्शन के लिए एडीएम और सिंचाईं विभाग के साथ साइट सलेक्शन करेंगे। इस प्रक्रिया में 15 दिन लगने की संभावना है। नया पुल वर्तमान पुल से कंचौसी की ओर ही बनेगा। -अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed