फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of road has started since ten years

दस साल से बदहाल सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 04 Nov 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of road has started since ten years
04एयूआरपी07- 18 जुलाई को प्रकाशित खबर। - फोटो : AURAIYA
बेला(औरैया)। दस साल से बदहाल फकीरेपुरवा के मुख्यमार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इसके निर्माण का बीड़ा क्षेत्रीय विधायक विनय शाक्य ने उठाया। अब बेला-कानपुर मुख्य मार्ग से गांव तक दो किमी लंबा डामर रोड बनना शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से न केवल क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि किसानों को भी लाभ होगा और वह अपनी फसल आसानी से मंडी पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

दस साल से फकीरेपुरवा गांव को कस्बों से जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब थी। इससे गांव का विकास अवरुद्ध हो गया था। 18 जुलाई को अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान में लेकर सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था। अब इसका डामरीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक के साथ साथ अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया है। ग्रामीण बदन सिंह, जसवंत सिंह, विजय सिंह, पंकज, रामसिंह, सियाराम, राहुल ने बताया कि गांव में लोग बीमार हो जाते थे तो एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती थी। किसान ट्रैक्टर से गल्ला मंडी तक अनाज ले जाते थे तो कभी-कभी ट्रॉली पलट जाती थी, इससे काफी नुकसान हो जाता था। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार अरुण ने बताया कि दो किमी संपर्क मार्ग का निर्माण इटावा की मिथलेश कंस्ट्रक्शन कंपनी 22 लाख रुपये की लागत से करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed