{"_id":"5a9053124f1c1bcb268bb916","slug":"constable-groom-s-marriage-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूल्हे के शादीशुदा होने की बात सुन कांस्टेबल ने लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के शादीशुदा होने की बात सुन कांस्टेबल ने लौटाई बारात
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। दुल्हन बनी कांस्टेबल को द्वारचार के दौरान दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। खुद के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिलते ही उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर सुबह बारात लौट गई।
विज्ञापन
बिधूना थाना क्षेत्र के रठगांव निवासी रईस अली की पुत्री रवीना कास्टेबल है। इन दिनों उसकी तैनाती कन्नौज जिले में है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले इटावा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां निवासी आसिफ मोहम्मद पुत्र असगर के साथ तय हुई।
विज्ञापन
आसिफ हिमाचल प्रदेश में किसी कंपनी में एमआर है। गुरुवार शाम वह बारात लेकर रठगांव पहुंचा। इस बीच किसी ने फोन करके रवीना को बताया कि आसिफ शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। खुद के साथ धोखा होने की बात से आक्रोशित रवीना ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उसने दूल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। रवीना के शादी से इनकार करने से हलचल मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। नाते रिश्तेदार भी रवीना को मनाते रहे, लेकिन उसने साफ कर दिया।
कहा कि पहले हकीकत पता करेगी, इसके बाद शादी होगी। इस पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। दूल्हा का कहना है कि किसी ने फोन करके रवीना को भड़का दिया है। शादी तय होने के बाद से ही दोनों मे ंबातचीत भी होती रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि समझौता का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।