{"_id":"649b2ed056c2b2e3bd056654","slug":"compensate-the-injured-and-reward-the-helper-auraiya-news-c-12-1-307698-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घायल को मुआवजा दें और मददगार को करें पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घायल को मुआवजा दें और मददगार को करें पुरस्कृत
Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ककोर मुख्यालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की छठवीं बैठक जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में हुई, इसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों के परिजन को अविलंब मुआवजा जारी करने के मददगार को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य व परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से इसमें सहभागिता निभाने के लिए कहा गया।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो से बैठक का एजेंडा पेश कराया। इसमें मार्ग दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए जरूरी इंतजाम पर काम करने का रोडमैप तैयार किया गया। जिसे लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद हादसे के वक्त मदद करने वाले को पुरस्कृत कराने के लिए घटनाओं की जानकारी दी गई। हादसा होने पर राहत व बचाव कार्य में आगे आने वाले लोगों को चिह्नित करने से लेकर सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की गई। दुर्घटना में मुआवजा जारी करने के लिए डीएम ने दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव समेत सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल रहे।
ब्लैक स्पॉट व अवैध कट खत्म करने पर नहीं बनी कार्ययोजना
सड़क हादसे रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। इसके बाद भी जिले के स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे समेत अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध कट, ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बन पा रही है। यही कारण है कि कागजों में दिए जा रहे दिशा निर्देश जमीनी स्तर पर अमल में नहीं लाए जा रहे हैं। आज भी हालात यह हैं कि अवैध कट व ब्लैक स्पॉट पर घटनाएं हो रही है। इनके लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहा है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस पर कोई ठोस रणनीति नहीं बन सकी।