फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   collision with unknown vehicle, two people died

औरैया: ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो स्कूटी से भिड़ा, हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत

Mon, 14 Jun 2021 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jun 2021 04:04 PM IST
सार

औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
collision with unknown vehicle, two people died
औरैया जिले में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बल्लापुर के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ऑटो सामने से आ रही स्कूटी से भिड़ा। हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (70), भतीजे शिवमंगल सिंह (40) के साथ सोमवार दोपहर एक बजे भाग्यनगर स्थित सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने गए थे। वहां से दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन


स्कूटी शिवमंगल सिंह चला रहा था। करीब दो बजे बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर के समीप दोनों पहुंचे तो एक ऑटो में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा भिड़ा। हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


स्कूटी चला रहा शिवमंगल हेलमेट लगाए था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से ऑटो व ट्रैक्टर को कब्जे मेें लिया गया है। परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed