फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Collection Chamber's work stopped, people upset

कलेक्शन चैंबर का काम बंद, जलभराव से लोग परेशान

Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Collection Chamber's work stopped, people upset
फोटो 26एयूआरपी05- अधूरा पड़ा कलेक्शन चैंबर का निर्माण कार्य। - फोटो : AURAIYA
शास्त्री नगर वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात के लिए बनाए जा रहे कलेक्शन
विज्ञापन

चैंबर का काम जल निगम ने एक माह पहले बंद कर दिया है। गली में जलभराव से लोग परेशान हैं।
मुख्य सड़क से काफी नीचे बसे होने के कारण शास्त्री नगर वार्ड के बाशिंदे कई दशकों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से निजात के लिए नगर पंचायत की ओर से जल निगम के माध्यम से लगभग 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कलेक्शन चैंबर का निर्माण कार्य दो माह पहले शुरू कराया गया था।
जल निगम ने लगभग एक माह में अंडर ग्राउंड चैंबर का निर्माण पूरा कर लिया। यहां पर पिछले माह अंडरग्राउंड चैंबर के ऊपर पंप हाउस का निर्माण शुरू किया गया। ठेकेदार ने पिलर बना लिए। इसके बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

आलम यह है कि अब गली में गंदा पानी भरा रहता है। इस गली से गुजरने वाले बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग गंदे पानी के कारण परेशान हैं। गली में जल निकाली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नगर पंचायत द्वारा ट्यूबवैल लगाकर पानी निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी प्रीती ने अधिकारियों से शिकायत की कि मेरे घर के दरवाजे पर दो मंजिला टैंक बन रहा है। इससे मकान पूरी तरह से ढक जाएगा। दरवाजा भी बंद होने का आरोप लगाया है।
जलनिगम के अधिशासी अभियंता महाराज सिंह ने नगर पंचायत एवं एडीएम को लिखित सूचना देकर बताया कि दो महिलाओं ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। धमकी दी जा रही है कि यदि निर्माण कार्य हुआ तो परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।
इस संबंध में एक्सईएन महाराज सिंह का कहना है कि जलभराव की सार्वजनिक समस्या दूर करने के लिए सार्वजनिक स्थान पर टैंक बनवाया जा रहा है। आत्मदाह की चेतावनी के कारण काम रुका है। अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
जागेश्वर दयाल, समीर, जावेद, साहिल खान, राधेश्याम, रामेश्वरदयाल आदि ने जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतीपत्र देकर बताया कि नगर पंचायत ने अपनी जमीन पर जलनिकासी के लिए पंप हाउस का निर्माण करा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अधिकारियों को गुमराह करके काम रुकवा दिया है। पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

महिला ने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए
जलनिगम ने सर्वे के बाद डायग्राम बनाकर जमीन चिह्नीकरण करके काम शुरू कराया था। नापजोख के बाद सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आपत्तिकर्ता महिला के घर के बाहर साढ़े पांच से छह फीट तक का रास्ता है। महिला को दो बार नोटिस भेजकर घर के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। परंतु अभी तक कोई कागजात महिला ने उपलब्ध नहीं कराए हैं। जलनिगम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। - मोनिका उमराव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed