फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Coaching and library found in basement, nine sealed

Auraiya News: बेसमेंट में चलते मिले कोचिंग और लाइब्रेरी, नौ सील

Thu, 01 Aug 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Coaching and library found in basement, nine sealed
औरैया। दिल्ली में पिछले दिनों बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर में हुई घटना में तीन छात्र-छात्राओं की मौत के बाद औरैया में दो दिनों से सघन छापेमारी अभियान चल जा रहा है। इसमें बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों तहसीलों में बेसमेंट में संचालित मिले लगभग नौ सेंटरों को सील किया है।
विज्ञापन

बुधवार को सदर तहसीलदार अविनाश कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की। इसमें लगभग तीन जगहों पर बेसमेंट में कोचिंग संचालित होते पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया। इसके साथ ही अजीतमल एसडीएम अमित कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने अजीतमल क्षेत्र में संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी सेंटरों की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम अजीतमल अमित कुमार तिवारी ने बताया कि कोतवाली के पीछे गढ़ा रोड पर बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी और कस्बे में बेसमेंट में संचालित दोनों सेंटरों को सील किया गया है। बिधूना क्षेत्र में एसडीएम बिधूना हरिश्चंद्र, सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह के अलावा नगर पंचायत लिपिक अनूप मिश्रा ने बेला रोड स्थित प्रगति कोचिंग सेंटर, नेट गुरु कोचिंग सेंटर, ग्रेट कोचिंग सेंटर बेला रोड, विक्रम शिला कोचिंग सेंटर दिबियापुर रोड को बेसमेंट में संचालित होते पाए जाने बुधवार को उन्हें बंद करा दिया था। इस दौरान अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर संचालकों से बेसमेंट के कागजात मुहैया कराए जाने को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कागजात न दिखा पाने के चलते बुधवार को अधिकारियों ने उक्त सभी सेंटर सील कर दिए। उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि बेसमेंट के संबंध में नगर पंचायत ईओ ने बताया कि बेसमेंट का कोई नक्शा पास नहीं है। बिना मानकों के बेसमेंट को भवन मालिक किराए पर उठा रहे हैं। नक्शा पास न होने के चलते उन्हें सील किया गया है। ऐसे सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की जान काे खतरा रहता है। दिल्ली में हाल घटना घटित हो चुकी है। उसी को देखते यह कदम प्रशासन की ओर से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed