{"_id":"5d126fed8ebc3e3ce5626bf3","slug":"cmo-auraiya-news-knp4979621180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के आवास में दिन-दहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के आवास में दिन-दहाड़े चोरी
विज्ञापन
औरैया। पचास शैय्या युक्त जिला अस्पताल में स्थित सीएमओ आवास के ताले तोड़कर चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी होते ही सीएमओ ने तत्काल एसपी को फोन पर घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की व सैंपल लिए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। उधर सरेआम हुई इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन में भी पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। सीएमओ ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
मंगलवार को सुबह लगभग 10:15 बजे सीएमओ डॉ.एके राय अपने आवास से अपने कार्यालय को निकल गए। दोपहर लगभग 12 बजे उनके घर पर खाना बनाने वाले युवक ने उन्हें फोन से घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। जानकारी होते ही सीएमओ तत्काल अपने आवास पहुंचे। जहां घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे दिखे। अलमारी भी खुली थी और उनका ब्रीफकेश भी खुला पड़ा था। कमरे में सारा सामान बिखरा था। इस पर सीएमओ ने तत्काल एसपी को फोन से घटना की सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जांच-पड़ताल की। थोड़ी ही देर में फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सैंपल जुटाए। इस संबंध में सीएमओ ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने को तहरीर दी है। घटना के बारे में इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएमओ की ओर से दी गई तहरीर में 80 हजार रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिन दहाड़े हुई घटना से अस्पताल प्रशासन में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।