{"_id":"f409cb5d2caee7ba1284f55a7f5a902b","slug":"cmo-also-described-how-to-stay-healthy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी ने भाग्यनगर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंद्रपुर का दौरा किया। उन्होंने विलेज हेल्थ न्यूट्रिशियन डे (वीएचएनडी) कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कछपुरा में मौजूद गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के साथ ही उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने की जानकारी दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंद्रपुर में सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार सिंह यादव ने वीएचएनडी सत्र स्थल का निरीक्षण किया। मौजूद एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अब तक किए गए टीकाकरण कार्य के अभिलेखों को परखा।
विज्ञापन
ग्लो चार्ट मांगने पर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बंगले झांकती हुई दिखाई दी। वहीं सीएमओ को रक्तचाप मापने की मशीन व वजन मापने की मशीन भी नदारद मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने एएनएम को निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ अछल्दा विकासखंड के कछपुरा पहुंचे, यहां आयोजित वीएचएनडी सत्र में सीएमओ ने महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आयरन की गोली खून की कमी को पूरा करती है। वहीं गर्भावस्था में महिलाओं को समय-समय पर हीमोग्लोविन की जांच करानी चाहिए।
उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए पोषक भोजन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर भी हम परजीवी जनहित बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।