{"_id":"61116a928ebc3efcd32cd957","slug":"cm-takes-report-of-flood-auraiya-news-knp6452954137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत की सीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत की सीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को तेजी से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीएम को जिलाधिकारी ने बताया कि 13 राजस्व गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है।
तहसील सदर के 532 एवं तहसील अजीतमल के 815 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। राहत कार्य के लिए दस बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। 68 छोटी नावें व 74 गोताखोर लगाए गए हैं।
बाढ़ से प्रभावित 1347 परिवारों को आपदा राहत खाद्य सामग्री वितरित की गई है। चार-चार मेडिकल टीम एवं एक-एक मेडिकल मोबाइल यूनिट लगाई गई है। पशुपालन विभाग द्वारा 3364 पशुओं का टीकाकरण तथा 526 बीमार पशुओं का उपचार किया गया है। राजस्व ग्रामों में पुलिस एवं महिला सुरक्षा कर्मियों की वायरलेस सेट के साथ 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। (संवाद)