{"_id":"61116a1d8ebc3e742741ab40","slug":"cm-says-talhati-villages-should-be-stablished-in-hight-area-auraiya-news-knp6452949117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहटी किनारे बसे गांवों को ऊंचे में बसाएगा प्रशासन-सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहटी किनारे बसे गांवों को ऊंचे में बसाएगा प्रशासन-सीएम
विज्ञापन
औरैया में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का सोमवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई दौरा किया। उन्होंने ककोर मुख्यालय में 26 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में सीएम ने निर्देश दिए बाढ़ से जनहानि होने पर चार लाख रुपये और मकान ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाएं। उन्होंने कहा कि तलहटी पर बसे गांवों को हर वर्ष चंबल और यमुना का पानी प्रभावित करता है। इसके लिए प्रशासन को हिदायत दी गई है कि वह ऐसे गांव चिह्नित करें। इन्हें ऊंचे स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। जरूरत पड़े तो भूमि स्थानांतरित कराएं।
सीएम ने कहा कि अब बाढ़ नियंत्रण में है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश और कोटा से पानी छोड़े जाने से यमुना किनारे बसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत पहुंचा रही हैं। सीएम ने कहा कि पशुओं की हानि पर जिला प्रशासन धनराशि मुहैया कराएगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में कारागार मंत्री जयकुमार और कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को कैंप करने के निर्देश दिए। सीएम ने अफसरों से पेयजल, स्वच्छता, राशन और दवा की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजुयमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, श्रीकांत पाठक, अखिलेश पांडेय, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम मौजूद रहे।